फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड व कोहरे में विशेष सावधानी और सतर्कता बरतें वाहन चालक : एसपी

विज्ञापन
फोटो 35 बस स्टैंड रोड पर साइबर और ट्रैफिक जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला पुलिस कप्तान दीपक गहलावत के निर्देशानुसार पुलिस टीमों ने शुक्रवार को जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को ट्रैफिक नियमों और साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक किया गया। पुलिस थानों और चौकियों में भी पुलिस कर्मियों को यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने कहा कि ठंड और कोहरे के मौसम में वाहन चालक विशेष सावधानी व सतर्कता बरतें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी थोड़ी सी लापरवाही कई परिवारों को जीवन भर का दर्द दे सकती है। उन्होंने कहा कि सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। अगर प्रत्येक वाहन चालक इन नियमों का ध्यान रखें तो सड़क हादसों में स्वत: ही कमी आ जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस भी वाहन चालकों के चालान करके खुश नहीं है, लेकिन यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्ती बरतनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट का प्रयोग करें जबकि दुपहिया वाहन की सवारी करते समय हेलमेट पहनें।
उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी हर रोज नए हथकंडे अपनाकर लोगों को झांसे में लेकर उनकी जीवन भर की कमाई पर हाथ साफ कर देते हैं। साइबर अपराध का शिकार होने से जागरूकता ही बचा सकती है। उन्होंने कहा कि कभी अपना खाता नंबर, ओटीपी या एटीएम कार्ड का पिन किसी के साथ साझा न करें। इसके अलावा लेन-देन करते समय भी सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि आजकल देखने में आ रहा है कि साइबर अपराधी विभिन्न विभागों की योजनाओं के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई साइबर अपराध का शिकार बनता है तो वो तुरंत 1930 डायल करे।
विज्ञापन

यहां आयोजित किए गए कार्यक्रम
शुक्रवार को जिला पुलिस की ओर से दादरी बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मुख्य बाजार, लाला लाजपत राय चौक, परशुराम चौक, रेलवे रोड, अग्रसेन धर्मशाला चौक और कॉलेज रोड पर ट्रैफिक और साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें