फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri: चिकित्सकों ने की हड़ताल, परेशान मरीजों ने रोड किया जाम, ये हैं प्रमुख मांग

Mon, 15 Jul 2024 03:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

दादरी जिले के 17 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात 60 चिकित्सक सुबह 9 से 11 बजे तक हड़ताल पर रहे। 800 मरीज बिन उपचार के लौटे। सुबह 10 से साढ़े 10 बजे तक मरीजों ने सिविल अस्पताल के सामने रोड जाम रखा।
विज्ञापन
लोगों को समझाते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के चरखी दादरी में लंबित मांगों को लेकर जिले के 17 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात 60 चिकित्सकों ने सोमवार को दो घंटे की हड़ताल की। हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर इन चिकित्सकों ने सुबह 9 से 11 बजे तक ओपीडी नहीं देखी।

विज्ञापन


वहीं, उपचार से पहले लंबा इंतजार करने से खफा मरीज सिविल अस्पताल के बाहर आ गए और उन्होंने रोड जाम कर दिया। मरीजों और उनके तीमारदारों को समझा-बुझाकर आधे घंटे बाद जाम खुलवाया। दूसरी ओर दो घंटे की हड़ताल के चलते करीब 800 मरीज बिन उपचार करवाए ही घर लौट गए।
विज्ञापन

बता दें कि दादरी शहर में दो सरकारी स्वास्थ्य केंद्र हैं। इनमें सिविल अस्पताल व मातृ-शिशु अस्पताल शामिल हैं। इसके अलावा जिले में तीन सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) और 12 पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) हैं।

इन सभी 17 केंद्रों की दैनिक ओपीडी करीब 2500 रहती है। सोमवार को चिकित्सकों ने सुबह 9 से 11 बजे तक ओपीडी नहीं देखी और हड़ताल पर रहे। चिकित्सकों ने 11 बजे के बाद सीट संभाली और इसके बाद ही मरीजों को उपचार मिल पाया।

वहीं, चिकित्सकों की हड़ताल के चलते करीब 30 फीसदी ओपीडी प्रभावित रही और करीब 700 मरीजों को बिन उपचार के ही लौटना पड़ा। चिकित्सकों ने 11 बजे ओपीडी देखना शुरू किया और उसके बाद भी उनके कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ लगी रही। हालांकि उपचार से पहले मरीजों को दो घंटे का लंबा इंतजार करना पड़ा और कई मरीज तो बिन उपचार के ही स्वास्थ्य केंद्रों से लौट गए।

ये हैं चिकित्सकों की प्रमुख मांगें
चिकित्सकों के लिए एक विशेषज्ञ कैडर का गठन किया जाए। गतिशील सुनिश्चित कॅरियर प्रगति (एसीपी) योजना लागू हो। एसएमओ की सीधी भर्ती पर तुरंत रोक लगाई जाए। पीजी के लिए बॉन्ड राशि एक करोड़ से 50 लाख किए जाने आदि चिकित्सकों की मुख्य मांगें हैं।
विज्ञापन


एचसीएमएस के आह्वान पर दो घंटे जिले के सभी चिकित्सक हड़ताल पर रहे। इस दौरान इमरजेंसी केस अटैंड किए गए जबकि ओपीडी बंद रखी गई। 11 बजे के बाद सामान्य दिनों की तरह ओपीडी शुरू कर दी गई। -डॉ. राजीव बैनीवाल, डिप्टी सीएमओ एवं जिला प्रधान, एचसीएमएसए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें