फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शहर को मिलेगी बाल भवन की सौगात, निविदा आमंत्रित करने की तैयारी

Sun, 04 Feb 2024 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर में जल्द ही बाल भवन बनने जा रहा है। इसके निर्माण पर 12.53 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सरकार से इसकी स्वीकृति मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी अधिकारी निविदा आमंत्रित करने जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि दो सप्ताह के अंदर यह प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास रहेगा। इसके तुरंत बाद वर्क ऑर्डर जारी कर धरातल पर काम शुरू करवाएगा।
विज्ञापन

दादरी जिला बनने के बाद से ही बाल भवन की कमी खल रही है। सरकार के निर्देशों पर प्रशासन ने बाल भवन बनवाने का प्रस्ताव तैयार कर भेजा था। पीडब्ल्यूडी की ओर से चरखी दरवाजा से सिविल अस्पताल के पीछे की तरफ वाले रास्ते पर बाल भवन का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए डेढ़ एकड़ जमीन भी चिह्नित की जा चुकी है। भवन के लिए सरकार ने 12,53,94,000 रुपये की राशि मंजूर कर दी है। अब पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने इसकी निविदा आमंत्रित करने की तैयारी शुरू कर दी है।


इंडोर स्पर्धाओं के आयोजनों में मिलेगी मदद
जिले में बाल भवन नहीं होने से छोटे बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए निजी स्कूलों या अन्य भवनों का सहारा लेना पड़ता है। जिले में अनेक स्पर्धाओं के लिए कोई भी निश्चित स्थान नहीं है। कई बार तो प्रतियोगिता स्थल का पता नहीं होने से प्रतिभावान बच्चे अपना हुनर दिखाने से वंचित रह जाते हैं। बाल भवन के निर्माण के बाद इंडोर स्पर्धाओं के आयोजन में भी मदद मिलेगी। बाल भवन में हमउम्र बच्चों के साथ खेलते हुए अन्य बच्चे अपने विचार व हुनर को आसानी से निखार सकेंगे। बाल भवन में बच्चे तनाव व भय मुक्त होकर अभ्यास कर सकेंगे।
विज्ञापन






बाल भवन निर्माण पर करीब साढ़े 12 करोड़ की लागत आएगी। जल्द ही इसके निविदा आमंत्रित कर दी जाएगी। जगह चिह्नित की जा चुकी है और प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द धरातल पर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए। कृष्ण कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें