फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार को हराकर चांदवास ने जीती वॉलीबाल स्पर्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। जेवली में आयोजित दो दिवसीय बाबा प्रीतमदास वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में हिसार को शिकस्त देकर चांदवास की टीम विजेता बनी। दो दिवसीय स्पर्धा के दौरान पुरुष व महिला समेत बुजुर्गों की दौड़, लांग जंप व हाई जंप आदि स्पर्धाएं भी करवाई गईं। आयोजक समिति की ओर से विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कर स्पर्धा का समापन किया गया।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच प्रेम जांगड़ा व महेंद्र जेवली ने बताया कि हर साल कि भांति इस वर्ष भी बाबा प्रीतमदास मंडी में ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्पर्धा का शुभारंभ गांव के सबसे वयोवृद्ध गुटीराम ने किया। उन्होंने बताया कि वॉलीबाल स्पर्धा का फाइनल मैच हिसार और दादा चंदन सिंह चांदवास की टीम के बीच खेला गया। इस मुकाबले में चांदवास के खिलाड़ियों का दबदबा रहा और टीम ने हिसार को आसानी से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले में पांच सेट खेले गए जिनमें से तीन चांदवास की टीम ने जीते। विजेता टीम को 31 हजार और उप-विजेता टीम को 21 हजार की नकदी राशि और ट्रॉफी दी गई।
बुजुर्गों के वर्ग में आयोजित 100 मीटर दौड़ में रामकिशन भांडवा सबसे तेज दौड़े। बुजुर्गों की दौड़ में दूसरा स्थान शमशेर और तीसरा स्थान चुरु निवासी सतबीर खिच्चड़ ने प्राप्त किया। महिलाओं की मटका दौड़ संतोष निमड़ प्रथम, प्रमिला हुई दूसरे और मुनेश मांढ़ी तीसरे स्थान पर रही। लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में नैंसी ने प्रथम, कंचन ने द्वितीय और मन्नू ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के लांग जंप में नैंसी विजेता बनी जबकि कंचन दूसरे और तमन्ना तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर पूर्व जिला पार्षद बलजीत सिंह बलवा, वॉलीबाल एसोसिएशन सचिव सूबे सिंह, निंकू, आशु व प्रविंद्र मांढ़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लड़कों की दौड़ में रोहित बना विजेता
लड़कों की 100 मीटर दौड़ में जेवली निवासी रोहित ने बाजी मारी। यश कादयान ने दूसरा और नवीन ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों के लांग जंप में यश कादयान प्रथम, रोहित दूसरे और नवीन तीसरे स्थान पर रहा स्पर्धा में तीन सौ से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें