चरखी दादरी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भिवानी- महेंद्रगढ़ लोकसभा चुनाव क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह की जीत व केंद्र में एनडीए के तीसरी बार सत्ता में आने पर लड्डू बांटकर खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत पर बधाई दी और ढोल की थाप पर नाचकर अपनी खुशी का इजहार किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. किरण कलकल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में जीत का जुलूस निकाला। भाजपा जिला अध्यक्ष किरण कलकल ने कहा कि भाजपा की जीत के साथ ही केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार मजबूत सरकार बनने जा रही है। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. रामकिशन शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष बलवान सांगवान, राजेश बंटी, चेयरमैन बक्शीराम सैनी, सुशीला, मुकेश कटारिया, नवीन सैनी, जगबीर समसपुर, नरेश चुटानी मौजूद रहे।
भाजपा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह की जीत पर जिला उपाध्यक्ष राजेश बंटी के कार्यालय में मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजेश बंटी ने कहा कि भाजपा व धर्मवीर सिंह की जीत आम आदमी की है। उन्होंने कहा कि भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति देश की जनता का विश्वास आज भी कायम है।
राजेश बंटी ने कहा कि भाजपा सरकार के पिछले 10 साल के कार्यकाल से देश- प्रदेश की जनता खुशहाल है जिसके कारण तीसरी बार एनडीए ने बहुमत हासिल किया है। इस अवसर पर कृष्ण, संजय सरपंच मंदोला, इंद्र फौगाट, जयवीर बादल, नरेश लांबा, महावीर मास्टर, नरेंद्र, जगजीत सांगवान, मुंशीराम, नितेश ऐरन, विनोद, जुगनू रावलधी, राधेश्याम घिकाड़ा, वेदप्रकाश व कृष्ण आदि उपस्थित रहे।
बाढड़ा। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा चुनाव क्षेत्र से भाजपा सांसद धर्मवीर सिंह की जीत पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। भाजपा नेता हनुमान शर्मा ने लोगों को मिठाई खिलाई और गुलाल लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास चाहता है। सांसद धर्मवीर जमीन से जुड़े नेता है। यह जीत मजदूर, व्यापारी, किसान वर्ग की है। इस मौके पर प्रीतम शर्मा, मीर सिंह, भूपसिंह, नवीन, मुकेश, अनिल, सत्यवान, सचिन, संदीप, कर्ण सिंह आदि मौजूद रहे।