पुलिस को दी शिकायत में फतेहगढ़ निवासी राजेश पुत्र दयानंद ने बताया कि 28 दिसंबर को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वो अपनी पत्नी समेत किसी काम से प्लॉट में गया था। करीब एक घंटा उन्हें वहां लगा। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब वो घर पहुंचे तो घर के बेड का सारा सामान बिखरा मिला।
चरखी दादरी के फतेहगढ़ गांव में एक घर से चोर दिनदहाड़े 3.80 लाख की नकदी और डेढ़ तोला वजनी सोना के कड़े चोरी कर ले गए। मकान मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है जिसके आधार पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में फतेहगढ़ निवासी राजेश पुत्र दयानंद ने बताया कि 28 दिसंबर को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वो अपनी पत्नी समेत किसी काम से प्लॉट में गया था। करीब एक घंटा उन्हें वहां लगा। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब वो घर पहुंचे तो घर के बेड का सारा सामान बिखरा मिला। राजेश ने बताया कि उन्होंने जब बेड में रखी नकदी और गहने संभाले तो 3.80 लाख की नकदी और 15 ग्राम वजन के सोने के कड़े चोरी मिले।
इसके बाद उन्होंने पुलिस का सूचित किया। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जायजा लिया। उसी दौरान राजेश ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।