फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित पटाखों का स्टॉक रखने के दोनों आरोपियों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। प्रतिबंधित पटाखों का स्टॉक अपने प्रतिष्ठान में रखने पर सिटी थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ एक्सप्लॉजिव एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। वार्ड-5 निवासी आरोपी सोनू और भूपेंद्र से वीरवार शाम 118 किलोग्राम पटाखे संयुक्त टीम ने जब्त किए थे। देर शाम ही सिटी थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को प्रतिबंधित पटाखों का स्टॉक रखने की सूचना पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, गुप्तचर विभाग और सिटी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सोनू नामक शख्स के प्रतिष्ठान पर दबिश दी थी। वहां से पुलिस को प्रतिबंधित पटाखों के दो कार्टून बरामद हुए थे। एक कार्टून में 45.900 किलो तो दूसरे में 34.770 किलो पटाखे मिले थे। वहीं, दूसरे आरोपी भूपेंद्र के पास से 37.300 किलो पटाखे बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें