फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के आत्महत्या करने के 70 माह बाद मां पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। कंहेटी निवासी एक महिला के आत्महत्या मामले के करीब 70 माह बाद पुलिस ने मृतका की मां पर मामला दर्ज कर लिया है। मृतका के पति द्वारा एसपी कार्यालय में दी गई शिकायत के आधार पर आरोपी मां पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने संबंधी केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय में दी शिकायत में कंहेटी निवासी सुनील ने बताया कि उसकी शादी 22 जुलाई 2015 को खोरडा निवासी प्रवेश से हुई थी। सुनील ने बताया कि उसका पत्नी के साथ कोई मन-मुटाव नहीं था और उसकी पत्नी ने 13 मई 2016 को आत्महत्या कर ली थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस मामले में उसकी सास ने उल्टा उस पर ही केस दर्ज करवा दिया था।
सुनील ने बताया कि आत्महत्या करने से पहले उसकी पत्नी ने घर पर एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें इस कदम के लिए उसने अपनी मां को जिम्मेदार ठहराया था। एसपी को दी शिकायत में सुनील ने जांच अधिकारी पर भी आरोपी महिला के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया है। अब पुलिस ने इस मामले में धारा 306 के तहत मृतका की मां पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें