फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सड़क किनारे खड़े ट्रॉल से टकराई कार, महिला की मौत, पति व बेटा घायल

Mon, 18 Mar 2024 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार।  संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। नेशनल हाईवे 152-डी पर शनिवार रात एक कार खराब खड़े ट्राॅला से टकरा गई। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और बेटा घायल हो गए। मृतका की पहचान बलकरा निवासी मीनू (38) के रूप में हुई। घायल पिता-पुत्र को दादरी सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।
47 वर्षीय जयबीर अपनी पत्नी मीनू व बेटे वीर के साथ अपनी सास से मिलने के लिए कार में सवार होकर चंडीगढ़ से गांव बलकरा आ रहे थे। जब वे नेशनल हाईवे 152 डी पर टोल प्लाजा से थोड़ी दूरी पर पहुंचे तो बिना संकेतक के सड़क किनारे खराब खड़े ट्रॉला से उनकी कार टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में में सवार मीनू की मौके पर मौत हो गई। जयबीर व वीर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने के साथ घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायल पिता-पुत्र को चिकित्सकों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। रविवार दोपहर बाद सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने ट्रॉला चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


- एक ही लापरवाही से दो दिन में दूसरा हादसा, दो ने गंवाई जान
शुक्रवार को भी इस तरह एनएच-152 डी पर सड़क किनारे खराब खड़े ट्रॉला से टकरा गई थी। उसमें राजस्थान निवासी कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। शनिवार को एक ही तरह की लापरवाही से दूसरा हादसा हुआ और मीनू के रूप में दूसरी जान चली गई।
विज्ञापन



वर्जन :
मृतका के जेठ के बयान पर इस संबंध में आरोपी चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। - संदीप फौगाट, एएसआई एवं जांच अधिकारी, सदर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें