फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई कार, दो की मौत, तीन लोग गंभीर

विज्ञापन
पेड़ से टकराने पर क्षतिग्रस्त कार - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
गांव आदमपुर-झोझू कलां सड़क पर टाटा सफारी पेड़ से जा टकराई। हादसे में सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को दादरी सरकारी अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। रोहतक निवासी मृतक अजय अपनी ससुराल में दिशोठन समारोह में शामिल होने आया था। शवों का पोस्टमार्टम मंगलवार को किया जाएगा।
विज्ञापन

मामले के अनुसार गांव झोझू कलां निवासी प्रविंद्र के घर पुत्र जन्म पर मांगलिक कार्यक्रम दिशोठन समारोह था। दिशोठन समारोह में प्रमिंद्र का जीजा रोहतक निवासी अजय भी आया हुआ था। शाम करीब पांच बजे प्रविंद्र व उसका जीजा अजय, प्रविंद्र के तीन दोस्त रमन, दिनेश कुमार व दिनेश कार में सवार होकर घर से चले। कार को प्रविंद्र चला आ रहा था। वे झोझू कलां से आदमपुर की ओर जाने लगे तो सड़क पर पेड़ से उनकी कार टकरा गई। हादसे में अजय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दिनेश कुमार पुत्र कृष्ण निवासी झोझू कलां ने दादरी सरकारी अस्पताल में पहुंचने पर दम तोड़ दिया। इसके अलावा दिनेश, रमन व प्रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। राहगीरों व पुलिस की मदद से इन सबको दादरी सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से तीनों घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। मृतक अजय प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। शवों को दादरी सरकारी अस्पताल में रख दिया गया है।। मंगलवार को शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। उधर, आदमपुर पुलिस चौकी इंचार्ज दिलबाग ने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें