फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे पड़े 100 से ज्यादा प्लास्टिक पाइप जले

विज्ञापन
गांव लोहरवाड़ा के समीप आग में जलते प्लास्टिक पाइप - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
गांव लोहरवाड़ा के समीप सड़क के किनारे पड़े प्लास्टिक के पाइप में आग लग गई। चार दमकल वाहनों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ये पाइप सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की लाइन बिछाने के लिए ठेकेदार ने सड़क के किनारे डाल रखे थे। दमकल का एक वाहन भिवानी से भी बुलाना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को गांव लोहरवाड़ा के समीप झिंझर मार्ग पर सीवरेज लाइन बिछाने के लिए ठेकेदार ने सड़क पर ही करीब 150 प्लास्टिक के पाइप डाल रखे थे। इसी दौरान समीप ही खेतों में गेहूं का भूसा जल रहा था। हवा तेज चलने से गेहूं के खेत से आग की लपट ने इन प्लास्टिक पाइप को कब्जे में ले लिया। गांव झिंझर और लोहरवाड़ा के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। 12.52 मिनट पर दादरी नगर स्थित दमकल कार्यालय को इसकी सूचना मिली। दादरी शहर से दमकल की तीन गाड़िया मौके पर पहुंचे लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। पानी की आपूर्ति दूर से होने की वजह से समय ज्यादा लग गया। आग बेकाबू होते देख भिवानी से दमकल की एक गाड़ी बुलानी पड़ी। दमकल टीम में शामिल वजीर सिंह ने बताया कि पानी के जरिये आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद फोन की मदद से आग को बुझाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें