फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar to Voter ID Link: चरखी दादरी में आधार से मतदाता पहचान पत्र को जोड़ने का काम शुरू

Fri, 12 Aug 2022 11:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

मतदाता स्वयं अपने आधार कार्ड नंबर को एनवीएसपी डॉट इन वेबसाइट पर ऑनलाइन फार्म 6 बी भरकर मतदाता पहचान पत्र के साथ जोड़ सकते है। निर्वाचन आयोग की ओर से हाल ही में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
aadhar - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार चरखी दादरी में मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया है। आधार कार्ड को मतदाता पहचान पत्र से जुड़वाने के लिए मतदाता को जिला निर्वाचन कार्यालय या संबंधित बीएलओ के माध्यम से आवेदन करना होगा। इसके अलावा यह कार्य चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर भी ऑनलाइन भी किया जा सकता है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने बताया कि मतदाता स्वयं अपने आधार कार्ड नंबर को एनवीएसपी डॉट इन वेबसाइट पर ऑनलाइन फार्म 6 बी भरकर मतदाता पहचान पत्र के साथ जोड़ सकते है। निर्वाचन आयोग की ओर से हाल ही में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके अनुसार कोई भी मतदाता अपने आधार कार्ड को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ सकता है। जिले में यह कार्य शुरू हो चुका है और इच्छुक मतदाता जिला निर्वाचन कार्यालय या संबंधित बीएलओ के पास आवेदन करके भी यह कार्य करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि नई वोट के लिए 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिक अपने क्षेत्र के संबंधित बीएलओ व जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में फार्म नंबर 6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए रिहायशी व आयु का प्रमाण पत्र तथा पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो लगाकर देनी होगी।

मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए भरे फार्म नंबर 7

उपायुक्त ने बताया कि अगर किसी भी मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटवाने के लिए फार्म नंबर 7, आधार कार्ड से जोड़ने के लिए फार्म नंबर 6 ख व प्रकाशित मतदाता सूची में किसी गलत इंद्राज को शुद्ध करवाने के लिए फार्म नंबर 8 भरकर दिया जा सकता है। सभी फार्म संबंधित बीएलओ और जिला निर्वाचन कार्यालय से निशुल्क प्राप्त कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें