फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: लड़ते हुए नाले में गिरा सांड़, जेसीबी से निकाला बाहर

Mon, 16 Oct 2023 12:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
झोझूकलां-सतनाली रोड पर नाला में गिरे गोवंश को जेसीबी से बाहर निकलवाते दुकानदार। 
विज्ञापन
झोझूकलां। मुख्य बाजार में रविवार को दो सांड़ भिड़ पड़े और एक नाले में गिर गया। उसे कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी से बाहर निकाला गया। वहीं, स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं और प्रशासन को खुला पड़ा नाला ढकवाना चाहिए।
विज्ञापन

बता दें कि झोझूकलां-सतनाली रोड पर कुछ समय पहले ही नाला बनाया गया था। ये नाला लंबे समय से खुला पड़ा है और बार-बार मांग करने के बाद भी नाले पर स्लैब या जाली नहीं लगवाई गई है। स्थानीय दुकानदार सोनू, हैप्पी, अजय, बंटी, संदीप, नारा, सचिन और मायाराम गोयल ने बताया कि रविवार दोपहर बाद इस मार्ग पर दो सांड़ भिड़ गए और लड़ते हुए एक सांड़ नाला में गिरने से फंस गया।
दुकानदारों ने पहले उसे अपने स्तर पर निकालने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी। इसके बाद जेसीबी बुलाई गई और रस्सी बांधकर कड़ी मशक्कत के बाद सांड़ को नाले से बाहर निकाला गया। दुकानदारों ने बताया कि नाला में पहले भी तीन बार गोवंश गिर चुके हैं। विभाग को जल्द से जल्द नाला ढकवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें