बाढड़ा। गुप्त सूचना के आधार पर बाढड़ा थाना पुलिस ने अवैध रूप से शराब ले जा रहे ईको सवार तीन युवकों को काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से अंग्रेजी शराब और बियर की एक-एक पेटी बरामद हुई है। उनके खिलाफ बाढड़ा थाने में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम बाढड़ा थाना पुलिस डोहका हरिया में गश्त कर रही थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि सारंगपुर चौक की तरफ से आ रही ईको में अवैध बिक्री के लिए शराब ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस अलर्ट हो गई और कुछ देर बाद आई एक ईको को रुकवाकर तलाशी ली तो अंग्रेजी शराब और बियर की पेटी बरामद हुई। इसमें सवार युवकों ने अपनी पहचान बिलावल निवासी अमनदीप, मांढी केहर निवासी प्रदीप और आजाद नगर निवासी रिंकू के रूप में बताई। पुलिस ने तीनों को काबू कर लिया और बाढड़ा थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया।