फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: छह फीट गहरे खुले मैनहोल में गिरा सांड़

Sat, 09 May 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मैनहोल में गिरे सांड को निकालने का प्रयास करते रिम्पी फोगाट व अन्य। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांधी नगर कॉलोनी में सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य पिछले कुछ दिनों से बंद पड़ा है जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और हादसा होने का खतरा भी बना रहता है। शुक्रवार को भी यहां एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सुबह के समय आपस में लड़ाई के दौरान एक सांड़ खुले पड़े करीब छह फीट गहरे मैनहोल में गिर गया।
विज्ञापन

वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र दहिया मौके पर पहुंचे और डायल 112 पर कॉल की जिसके बाद गोसेवक रिंपी फोगाट टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कस्सी और फावड़े से रास्ता बनाकर रस्सों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद सांड को बाहर निकाला जा सका। मैनहोल चैंबर में गिरने से सांड़ को शरीर पर कई जगह पर चोट आई है।
पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र दहिया और रिंपी फोगाट ने कहा कि जन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि खुले मैनहोल हादसों को सीधा न्योता दे रहे हैं। यदि इस मैनहोल में कोई बच्चा या राहगीर गिर जाता तो उसकी जान तक जा सकती थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें