फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बौंद कलां में अवैध रूप से शराब बेचता एक काबू, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 08 May 2026 08:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बौंद कलां। बौंद कलां थाना पुलिस टीम ने कस्बे में जोहड़ के समीप से एक युवक को अवैध रूप से शराब बेचते हुए काबू किया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बौंद कलां थाना पुलिस की एक टीम वीरवार को गश्त कर रही थी। उसी दौरान टीम को सूचना मिली कि एक युवक अवैध रूप से शराब बेचने का काम करता है। साथ ही सूचना मिली कि फिलहाल युवक बौंद कलां रामबाग के पास स्थित जोहड़ के समीप झाड़ियों में अवैध रूप से शराब बेच रहा है। जिस पर पुलिस टीम तुरंत सूचना के अनुसार बताए गए स्थान पर पहुंची। पुलिस टीम को देख वहां मौजूद एक युवक प्लास्टिक बैग उठाकर भागने लगा लेकिन टीम ने उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान प्लास्टिक बैग से देसी शराब की 36 और अंग्रेजी शराब की छह बोतलें बरामद हुईं। युवक उक्त शराब के संबंध में कोई लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी मूलरूप से गांव सांजरवास और वर्तमान में सांवड़ का रहने वाला ललित है। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें