फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: समसपुर राजकीय स्कूल के नए भवन के लिए किया बजट जारी

Wed, 28 Feb 2024 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चरखी दादरी। समसपुर स्थित राजकीय स्कूल का नया भवन बनाने के लिए सरकार ने बजट जारी कर दिया है। 1.52 करोड़ के बजट से स्कूल में दस कमरों का निर्माण करवाया जाएगा। जल्द ही आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर भवन निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। दादरी विधायक सोमबीर सांगवान और बाढड़ा विधायक नैना चौटाला ने बजट जारी करने की पुष्टि की है।
स्कूल का नया भवन बनाने की मांग समसपुर के ग्रामीणों ने अलग-अलग माध्यम से दादरी के विधायक सोमबीर सांगवान और बाढड़ा हलका की विधायक नैना चौटाला के समक्ष रखी थी। ग्रामीणों ने उन्हें स्कूल में मूलभूत सुविधाओं की कमी से अवगत करवाया था। ग्रामीणों ने दोनों विधायक को बताया था कि स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बैठने के लिए आवश्यक कमरे तक उपलब्ध नहीं है। ग्रामीणों ने राजकीय स्कूल के भवन के पुनर्निर्माण के लिए सरकार से बजट दिलाने की मांग की थी। इस दौरान दोनों विधायकों ने जल्द बजट दिलाने का भराेसा दिलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



विधायक नैना सिंह चौटाला व सोमबीर सांगवान ने बताया कि प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों की समस्याओं को देखते हुए गांव समसपुर के राजकीय स्कूल में 10 नए कमरों के निर्माण के लिए एक करोड़ 52 लाख की राशि जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से बनाए गए प्रपोजल के अनुसार आधुनिक सुविधा युक्त नए क्लास रूम का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें