फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मुक्केबाज वंशिका ने कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान

Tue, 04 Nov 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
वंशिका को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत : कोच
विज्ञापन
चरखी दादरी।
विज्ञापन




मुक्केबाज वंशिका ने एक बार फिर जिले का मान बढ़ाया है। ईटानगर में आयोजित 69 वें नेशनल स्कूल गेम्स में बॉक्सिंग स्पर्धा में अंडर-17 आयुवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए वंशिका ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

वंशिका रुपाणा बॉक्सिंग क्लब से प्रशिक्षण लेती हैं, जहां उन्हें मुख्य कोच कैलाश गिल और क्लब संचालक रघुवीर नंबरदार लाडावास से निरंतर मार्गदर्शन मिल रहा है। प्रतियोगिता में देशभर से आए सैकड़ों प्रतिभागियों के बीच वंशिका ने अपने दमदार मुक्कों और अनुशासित खेल शैली से अलग पहचान बनाई। उन्होंने कठिन मुकाबलों को पार करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया और शानदार खेल खेलते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन




कोच कैलाश गिल ने कहा कि वंशिका की यह सफलता उनकी मेहनत, समर्पण और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि वंशिका रोजाना कठोर अभ्यास करती हैं और खेल के प्रति उनकी लगन बेहद प्रेरणादायक है।
विज्ञापन




वंशिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच और क्लब को दिया। वंशिका की उपलब्धि पर डीएसओ विष्णु भगवान, बॉलीवाल कोच दारा सिंह पहलवान फतेहगढ़, अधिवक्ता कुलदीप अहलावत, प्रदीप फोगाट गामड़ी, कुलदीप साहू, प्रीतम, डंपी पहलवान आदि ने भी बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें