चरखी दादरी। अमर उजाला फाउंडेशन और बाबा स्वामी दयाल सेवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में कारगिल दिवस पर सोमवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। आयोजन की अध्यक्षता रिंपी फौगाट करेंगे। शिविर में रक्तदान करने के इच्छुक युवा 88148-95001 और 98136-39700 पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
समाजसेवा संदीप फौगाट ने बताया कि कृष्णा ब्लड बैंक में आयोजित होने वाले शिविर का समय सुबह नौ से दोपहर एक बजे रहेगा। इसमें ब्लड बैंक की टीम अपनी सेवाएं देंगी। रेडक्रॉस समिति के आजीवन सदस्य रिंपी फौगाट ने बताया कि शिविर के जरिये शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि शहीदों की बदौलत ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। देशवासियों का भी उनके प्रति कर्तव्य बनता है। इसी के तहत युवाओं के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। संवाद