फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के कार्यक्रम के बाद सांजरवास में रविदास भवन के नाम पर फेंका काला पेंट

विज्ञापन
फोटो 19 गांव सांजरवास में संत रविदास भवन के नाम पर फेंका गया काला पेंट। संवाद - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव सांजरवास में कृषि मंत्री जेपी दलाल के कार्यक्रम के बाद कुछ शरारती तत्वों ने रविदास भवन के नाम पर काला पेंट फेंक कर खराब कर दिया। रविदास समिति के अध्यक्ष ने इसकी शिकायत बौंद कलां थाने में दी है। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला 21 फरवरी की सुबह का है। शिकायत में रविदास समिति के अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि 20 फरवरी को सुबह कृषि मंत्री जेपी दलाल का कार्यक्रम था। शाम को सत्संग का कार्यक्रम हुआ। सत्संग रात दो बजे तक चला। पवन कुमार ने बताया कि सुबह करीब चार से छह बजे के बीच असामाजिक तत्वों ने रविदास जी के नाम पर काला पेंट फेंका है। जिससे नाम के साथ सारी दीवार भी खराब हो गई है। पुलिस ने पवन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार को पुलिस ने गांव में चौक व अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी भी खंगाले। मामले में जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि शरारती तत्वों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमारी टीम प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें