फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंसू गिराकर वोट लेने वाले बने भाजपा के तोते : अभय चौटाला

विज्ञापन
कस्बे के किसान भवन में इनेलो प्रधान महासचिव विधायक अभय सिंह चौटाला को मांग पत्र देते भाकियू अध्? - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
बाढड़ा। विधानसभा चुनावों में आंसू गिराकर लोगों को दिग्भ्रमित करने वाले आज भाजपा के तोते बनकर उनका राग अलाप रहे हैं। देवीलाल की कर्मस्थली प्रदेश के किसान की पीठ पर पड़ी एक एक लाठी का समय आने पर जवाब लिया जाएगा। यह बात इनेलो प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने कही।
विज्ञापन

कस्बे के किसान भवन में पहुंचने पर विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने विधायक अभय सिंह चौटाला का पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता छलावा करने वालों के चक्रव्यूह में फंस गई। धरातल पर बाढड़ा के किसान व नौजवान उपेक्षित हैं। इनेलो प्रधान महासचिव को मांगपत्र देते हुए भाकियू अध्यक्ष धर्मपाल व महासचिव हरपाल ने बताया कि किसानों को खराब फसलों का मुआवजा नहीं दिया जाता रहा है। रबी सीजन 2020 का मुआवजा राज्य मुख्यालय में अटका है, तो खरीफ 2020 में कपास का मुआवजा बिना वितरण ही वापस मंगवा लिया गया है। अभय सिंह चौटाला ने आश्वासन दिया कि मुआवजा चयन में बरती गई धांधली के आरोपों को लेकर वे सीएम को पत्र भेजकर मुआवजा जारी करने व लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे।
गांव उमरवास में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
इसके बाद अभय चौटाला कस्बे में जगत सिंह के आवास पहुंचे और उनकी पुत्री वेटेरनरी सर्जन प्रियंका श्योराण के निधन पर संवेदना जताई। अभय चौटाला गांव उमरवास में पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं से मिले। इस मौके पर इनेलो जिलाध्यक्ष विजय पंचगावां, सत्यवान, पूर्व सरपंच गिरधारी, इंद्रजीत, पहलवान विरेंद्र, रामौतार, सूबेदार कृष्ण, पहलवान पिंकी कोच, हरि सिंह, रणधीर, नंबरदार, कर्ण सिंह, धन सिंह नंबरदार, पूर्व सरपंच भरत सिंह, कमल सिंह, ईश्वर सिंह, राकेश श्योराण, नरेश, संदीप बुलिया, सचिन श्योराण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें