संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। भाजपा किसान मोर्चा ने 22 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त कर दिए हैं। बाढड़ा के पूर्व विधायक एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र मांढ़ी ने हाईकमान से मंथन के बाद बुधवार को जिला अध्यक्षों की सूची जारी की है।
उन्होंने बताया कि प्रेम सिंह राणा को पंचकूला का, जसविंद्र बक्तुआ को अंबाला का, विक्रम हड्तान को यमुनानगर, विनय सिंधु को करनाल, सुरेंद्र आर्य को सोनीपत, महाबीर दहिया को पानीपत का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सुखविंद्र मांढ़ी ने बताया कि राजकुमार सुनारिया को रोहतक, अमित अहलावत को झज्जर, प्रदीप गुर्जर को गुरुग्राम, राजू ठाकुर को फरीदाबाद, रमेश मानुवास को नूंह, यशपाल मवाई को पलवल, अशोक कोसलिया को रेवाड़ी, पवन खैरवाल को महेंद्रगढ़, विकास श्योराण को चरखी दादरी का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
सुंदरपाल तंवर को भिवानी, कुलदीप डेलू को हिसार, भीम लांबा को फतेहाबाद, प्रिंस बिश्नोई को सिरसा, दिनेश यादव को जींद, जगदीप सांगवान को कुरुक्षेत्र और संजय सैनी को कैथल का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
28जेएनडी16 : गांव जुलानी में लोगाें के बीच पहुंचे रघुबीर भारद्वाज। विज्ञप्ति