फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण के बल पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी : फणींद्रनाथ

Sun, 18 Jan 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला भाजपा कार्यालय में शनिवार को दादरी एवं बाढड़ा विधानसभा के अंतर्गत इमलोटा व झोझू मंडलों के शक्ति केंद्रों व बूथ अध्यक्षों की संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता इमलोटा मंडल अध्यक्ष विनोद फोगाट एवं झोझू मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा ने की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दांगी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर एवं जिला प्रभारी महेश चौहान भी मौजूद रहे। मंच संचालन जिला महामंत्री अधिवक्ता राष्ट्रदीप परमार ने किया।
विज्ञापन

शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता की पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता के बल पर ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशन शर्मा, जिला महामंत्री रविंद्र शिलगर, जिला उपाध्यक्ष जगदीश राय फोगाट, जिला कोषाध्यक्ष किदार नाथ सरोहा, इमलोटा मंडल प्रभारी कश्मीरी देवी, झोझू मंडल प्रभारी जगदीश सरपंच, जिला सचिव रामफल फोगाट आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें