फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गांव काकड़ौली हुक्मी में किसान ने फंदा लगा की आत्महत्या

Sun, 18 Jan 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। बाढड़ा उपमंडल के गांव काकड़ौली हुक्मी में एक व्यक्ति ने शुक्रवार देर शाम को खेत में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम दादरी के नागरिक अस्पताल में कराया गया। जानकारी के अनुसार गांव काकड़ौली हुक्मी निवासी करीब 55 वर्षीय अजीत खेतीबाड़ी करता था। करीब 15 वर्ष पहले उसकी पत्नी का निधन हो गया था।
विज्ञापन

इसके बाद से वह अपने बड़े भाई विजय के पास खेत में बने मकान में रहता था। शुक्रवार शाम को उसने खेत में पेड़ से चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब उसे फंदे से लटकते देखा तो तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया।
इसके बाद शव को दादरी के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल संदीप ने बताया कि मृतक के बड़े भाई विजय के बयान के पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें