फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए कागज तैयार करती पुलिस टीम। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी-सतनाली रोड पर बुधवार रात नांधा गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिलावल निवासी प्रवीन (29) के रूप में हुई। बाढड़ा थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में शाव का पोस्टमार्टम करवाया और इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृृतक के भाई नवीन ने बताया कि वो चार भाई-बहन थे। दो बहनों की शादी हो चुकी है जबकि सड़क हादसे में दम तोड़ने वाला प्रवीण उनमें सबसे छोटा था। नवीन ने बताया कि प्रवीन अविवाहित था, वह बीटेक पास था और घर पर रहकर परिवार के कामों में मदद करता था। इसके अलावा वो नौकरी के लिए भी तैयारी कर रहा था।
बुधवार शाम करीब तीन बजे प्रवीन अपने घर से गांव से मेहड़ी में दोस्त के घर जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उससे फोन पर बात की। तब प्रवीण ने खेत में होने की बात कही। देर रात तक प्रवीण घर नहीं लौटा तो उन्होंने उसके मोबाइल नंबर पर फोन किया। जब उसने फोन नहीं उठाया तो वे उसे तलाशते हुए खेत में गए लेकिन वह वहां पर भी नहीं मिला। कुछ देर बाद ही परिजनों को हादसे में प्रवीन की मौत होने की सूचना मिली।
विज्ञापन

- ईआरवी ने पहुंचाया अस्पताल, नहीं बच सकी जान
वहीं हादसे के कुछ देर बाद मौके पर पहुंची ईआरवी टीम ने घायल प्रवीन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में प्रवीन को गंभीर चोटें जो उसकी मौत का कारण बनीं।
शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 279 व 304-ए के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस जल्द ही आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन

-भीम सिंह, जांच अधिकारी व सब इंस्पेक्टर, बाढड़ा थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें