फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन स्पर्धा : कांटे के मुकाबले में अयान-भीष्म की जोड़ी ने ध्रुव-मनीष को दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुराना शहर स्थित हीरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा का रविवार देर रात समापन हुआ। अंतिम दिन अधिकतर वर्गों में खिताबी मुकाबले खेले गए और कई मुकाबलों में टक्कर कांटे की रही। समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन राजदीप फौगाट ने और बतौर विशिष्ट अतिथि वैश्य एजुकेशन सोसायटी के प्रधान रविंद्र सिलगर व पार्षद मनोज वर्मा ने शिरकत की।
विज्ञापन

परिणामों की जानकारी देते हुए एसोसिएशन महासचिव लोकेश गुप्ता ने बताया कि अंडर-13 ब्वॉय सिंगल का फाइनल मुकाबला मनीत व रमन के बीच हुआ। मनीत ने यह मुकाबला 15-11, 13-15 व 15-12 के अंतर से जीता। इसी वर्ग के गर्ल्स सिंगल में दिया ने यशस्वी को 15-7 व 16-14 से हराया। इसी वर्ग के ब्वॉय डबल में मनीत व रमन की जोड़ी ने गौरव व दिव्यांश को 15-13, 10-15, 15-12 से हराया। इसी कडी में अंडर 15 ब्वॉय सिंगल में भीष्म जांगडा ने अयान को 13-15, 15-12, 16-14 से मात दी।
इसी वर्ग के ब्वॉय डबल में अयान रोहिल्ला व भीष्म जांगड़ा की जोड़ी ने ध्रुव व मनीष कौशिक को 21-15, 16-21, 22-20 से मात दी।
अंडर 17 ब्वॉय सिंगल में विनित झोझू ने भीष्म जांगडा को 21-15, 11-21, 26-24 से हराया। इसी वर्ग के ब्वॉय डबल में विनित व भीष्म की जोड़ी ने अयान व यश को 21-12, 16-21, 21-18 से मात दी। अंडर 19 ब्वॉय सिंगल में ईशान रोहिल्ला ने विनित को 21-15 व 21-16 से मात दी। इसी वर्ग के ब्वॉय डबल में धीरज व कार्तिक विजेता बने।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में ये रहे परिणाम
सीनियर वर्ग के मुकाबलों में ईशान रोहिल्ला ने टिंकू बंसल को 21-16, 21-13 से सीधे सैट में हराया। मैन्स सीनियर डब्लस में टिंकू बंसल व मनीष जांगडा ने गोपीचंद व दिनेश मुंजाल को 21-17, 20-22, 22-24 से हराया। वैटरन के तहत 35 प्लस मैन सिंगल में संदीप झोझू ने मुकेश को 15-21, 21-16, 24-22 से मात दी। इसी वर्ग के डब्लस में डॉ. विनय सांगवान व संदीप की जोड़ी ने ओमप्रकाश सैनी व दीपक को 21-17, 15-21, 22-20 से मात दी। इसी प्रकार 45 प्लस मैन सिंगल में राजेश कुमार ने ओमप्रकाश को 21-15, 16-21, 22-20 से मात दी। इसी वर्ग के मैन डब्लस में संजीव जैन व ओमप्रकाश सैनी ने अमित व मुकेश को 17-21, 22-20, 21-18 से मात दी।
- ये रहे मौजूद
समापन समारोह में कार्यकारिणी संरक्षक तिलक जैन, डॉ. बीएन वर्मा, एचसी गोदारा, प्रधान पंकज जैन, सुरेश गोयल, सह सचिव दिनेश मुंजाल, कोषाध्यक्ष मनीष जांगड़ा, उपप्रधान आई सी जैन, विजय शर्मा, मुकेश फौगाट, दीपक शर्मा, नरेश सैनी व डीपीएस निदेशक मुन्नालाल गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें