फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए 7 टीमों का किया चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के बलिदान स्मारक स्टेडियम में 15 अगस्त को मनाए जाने वाले जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सोमवार को केएन स्कूल में सांस्कृतिक टीमों का चयन किया गया। नगराधीश नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में चयन समिति ने टीमों का प्रदर्शन देखा और सात टीमों का चयन किया।
विज्ञापन

नगराधीश नरेंद्र कुमार ने कहा कि सांस्कृतिक प्रस्तुति किसी भी कार्यक्रम में जान फूंकने का कार्य करती हैं। इस बार हम स्वाधीनता दिवस की 75वीं वर्षगांठ को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं। इसमें विद्यार्थियों की भागीदारी अहम है। पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है।
जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट ने बताया कि विद्यालय मुखियाओं की बैठक बुलाकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली है और इसके लिए ड्यूटी लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में 12 टीमों ने भागीदारी की थी। जिनमें से स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए 7 विद्यालयों की टीमों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

- समारोह में 35 मिनट की रहेंगी सांस्कृतिक गतिविधियां
उप जिला शिक्षा अधिकारी जलधीर कलकल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए 35 मिनट का समय रखा गया है। समारोह में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल दादरी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादरी, एसवीएम स्कूल कादमा, जेबीएस स्कूल मकड़ाना, डीएसएम स्कूल असावरी, एससीआर स्कूल चरखी व सागर ग्लोबल स्कूल सांवड़ की टीमें प्रस्तुति देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें