पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हालिया बयान पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विपक्ष पर सनातन धर्म को निशाना बनाने का आरोप लगाया और कहा कि जैसे-जैसे सनातन धर्म बड़े पैमाने पर उभर रहा है, विपक्षी दलों की बेचैनी बढ़ती जा रही है।
अनिल विज ने कहा हमारे देश का विपक्ष लगातार सनातन धर्म पर हमला कर रहा है। अब जब सनातन पूरी ताकत से उभर रहा है, तो इन विपक्षी दलों की नींद उड़ गई है।