फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरीः 'दंगल गर्ल' बबीता फौगाट की शादी की रस्में शुरू, एक दिसंबर को बनेंगे विवेक 'सुहाग'

Thu, 28 Nov 2019 10:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी(हरियाणा)
विज्ञापन
पहलवान बबीता फौगाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दंगल गर्ल एवं अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फौगाट बुधवार को पांच दिन का बान (शादी की रस्में) शुरू हो गई। यह रस्म उनके पैतृक गांव बलाली में अदा की गई। बबीता एक दिसंबर को भारत केसरी रह चुके विवेक सुहाग के साथ परिणय सूत्र में बंध जाएंगी और शादी गांव बलाली में ही बेहद सामान्य ढंग से आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


करीब सात माह पहले बबीता फौगाट और विवेक सुहाग ने सगाई थी। फौगाट और सुहाग फैमिली ने करीब एक माह पहले एक दिसंबर शादी की तारीख फाइनल की थी। करीब एक सप्ताह पहले ही फौगाट फैमिली लगन की चिट्ठी लेकर नजफगढ़ स्थित विवेक सुहाग के घर पहुंची थी।

यह रस्म भी सामान्य ढंग से अदा की गई थी और इसमें दोनों परिवारों के सदस्य ही शामिल हुए थे। बबीता के भाई राहुल फौगाट ने बताया कि बुधवार को बबीता को बान बैठाने की रस्म गांव बलाली में भी निभाई गई। राहुल ने बताया कि बबीता पांच दिन का बान बैठीं है।
विज्ञापन


राहुल ने बताया कि बुधवार को बबीता का लगन भी लिखा गया। वीरवार से लेडिज संगीत कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। बता दें कि एक दिसंबर को बलाली में आयोजित होने वाले शादी समारोह के बाद दो दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जाएगी।

इसमें मुख्य मेहमान के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की उम्मीद है। उनके अलावा कई बॉलीवुड, खेल हस्तियां व राजनैतिक हस्तियों के रिसेप्शन पार्टी में पहुंचने की उम्मीद है। सभी दिग्गज हस्तियों को बबीता और विवेक शादी का निमंत्रण खुद देकर आए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें