फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीफ जस्टिस आज दिलाएंगे सेशन जजों को हाईकोर्ट के जज की शपथ

Thu, 28 Nov 2019 02:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद अब वीरवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रविशंकर झा छह सेशन जजों को हाईकोर्ट जज के रूप में शपथ दिलाएंगे। 

विज्ञापन


जिन छह सेशन जजों को प्रमोशन दे पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में बतौर एडिशनल जज नियुक्त किया जा रहा है, उनमें अशोक कुमार वर्मा, संत प्रकाश, मीनाक्षी आई मेहता, करमजीत सिंह, विवेक पुरी और अर्चना पुरी का नाम शामिल है।

सुप्रीम कोर्ट कोलोजियम ने 26 सितंबर को पलवल के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार वर्मा, कुरुक्षेत्र के जिला एवं सत्र न्यायाधीश संत प्रकाश, अमृतसर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश करमजीत सिंह, मोहाली के जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक पुरी, हरियाणा के लॉ एंड लेजिसलेचर विभाग की एडमिनस्ट्रेटिव सचिव तथा एलआर मीनाक्षी आई मेहता तथा पंजाब स्टेट ट्रांसपोर्ट अपीलेट अथॉरिटी की प्रेसाईडिंग ऑफिसर अर्चना पूरी को बतौर हाईकोर्ट जज नियुक्ति किए जाने की सिफारिश केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय को भेज दी थी। 
विज्ञापन


अब मंत्रालय की स्वीकृति के बाद राष्ट्रपति ने इनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जजों के कुल 85 स्वीकृत पद हैं। फिलहाल हाईकोर्ट में 50 जज कार्यरत हैं। इन छह नए जजों की नियुक्तियों के बाद हाईकोर्ट में जजों की संख्या 56 हो जाएगी। इन नई नियुक्तियों के बाद भी हाईकोर्ट में 29 पद खाली रह जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें