फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन एक माह से खराब

Wed, 05 Mar 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। नागरिक अस्पताल में एक माह से ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन खराब पड़ी है। इसके चलते किडनी, लीवर व हृदय संबंधी मरीजों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

लंबा समय बीतने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग मशीन को चालू नहीं करवा पाया है और लैब टेक्नीशियन मिनी सेमी मशीन से नमूनों की जांच करने को विवश हैं।गौरतलब है कि मिनी सेमी मशीन से नमूनों की जांच में काफी समय लगता है और इसके चलते ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री मशीन के मुकाबले चार गुना कम सैंपल जांचे जाते हैं। पिछले एक माह से ऑटोमेटिक जांच मशीन खराब पड़ी है और प्रतिदिन मरीजों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है।
उन्होंने खराब पड़ी मशीन को जल्द ठीक करवाने की मांग की है। एक माह से ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन खराब हाेने के कारण केएफटी, किडनी संबंधी, एलएफटी लिवर इंफेक्शन संबंधी, लिक्विड प्रोफाइल, हार्ट संबंधी व एचबीए-1 सी शुगर जैसी बीमारियों के लिए करवाए जाने वाले टेस्ट प्रभावित हो रहे हैं। टेक्नीशियन रिजर्व में रखी मिनी सेमी मशीन से नमूनों की जांच कर काम चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें