फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एसोसिएट प्रोफेसर के खाते से हुई थी ऑनलाइन ठगी, एक गिरफ्तार

Sun, 09 Nov 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव मोरवाला निवासी प्रोफेसर के साथ 40 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी करने के आरोपी को दादरी साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव बलकरा निवासी आशीष कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनका उपयोग ठगी में किया गया था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि गांव मोरवाला निवासी एसोसिएट प्रोफेसर अमरजीत ने 25 अक्तूबर को पुलिस को शिकायत दी थी।
जिसमें उन्होंने बताया था कि 13 अक्तूबर की रात 9:59 बजे उन्होंने अपने मोबाइल से गूगल पे के जरिए 162.90 रुपये का रिचार्ज किया था। कुछ ही मिनटों बाद उनके फोन पर लगातार कई बैंक अलर्ट संदेश आने लगे। जब उन्होंने अपने पीएनबी वन एप से खाते की जांच की तो पता चला कि 10-10 हजार रुपये की चार ट्रांजेक्शन से कुल 40 हजार रुपये खाते से काट लिए गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से की गई जांच में सामने आया कि 10-10 हजार रुपये की दो ट्रांजेक्शन स्वीगी के बिल पे पर हुए थे। यह ट्रांजेक्शन गांव बलकरा निवासी आशीष कुमार की ओर से आर्डर करनी पाई गई। जिस पर पुलिस ने आरोपी आशीष कुमार को गिरफ्तार किया और उससे दो मोबाइल फोन बरामद किए। शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें