फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गाड़ी रुकवाकर युवक से की मारपीट, तीन पर केस दर्ज

Wed, 07 Aug 2024 09:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर में गाड़ी रुकवाकर एक युवक से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इसमें शहर थाना पुलिस ने घायल के बयान पर तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घायल रविप्रकाश ने बताया कि वह गांव चिड़िया का निवासी है। छह अगस्त को वह चेक बाउंस के मामले में तारीख भुगतान करने के लिए अदालत आया था। इसके बाद वह भाई हर्ष और दोस्त विकास के साथ गाड़ी में बैठकर किसी काम से गांव रावलधी जा रहा था। दोपहर करीब 12 बजे जब वह चंपापुरी में एक टायर की दुकान के पास के पहुंचा तो तीन युवकों ने उनकी गाड़ी को रुकवा लिया। इसके बाद उसे नीचे उतारकर डंडों से मारपीट करने लगे।
हमला होने पर हर्ष, विकास और आसपास के लोगों ने उसका बचाव किया। बाद में आरोपी उसे धमकी देकर वहां से चले गए। चोटें लगने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से चिकित्सकों ने उसे नागरिक अस्पताल भेज दिया। बाद में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसके बयान दर्ज किए। उसने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें