फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी भीम स्टेडियम में नवंबर माह में आयोजित होगी सेना भर्ती रैली : कर्नल साकले

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। वर्ष 2022-23 के लिए नवंबर माह में सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। भिवानी के भीम स्टेडियम में होने वाली इस रैली में चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, भिवानी व रेवाड़ी जिला के युवा भाग लेंगे। इच्छुक युवा एक अगस्त से ज्वाइनआर्मी.एनआईसी.इन वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। दादरी सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल आनंद साकले ने मंगलवार को गांव इमलोटा स्थित सर्वोदय स्कूल के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने युवाओं को सेना से जोड़ने के लिए अग्निपथ योजना शुरू की है। इसी के तहत 12 से 25 नवंबर तक भिवानी भीम स्टेडियम परिसर में भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर लिपिक कम स्टोरकीपर, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर दसवीं पास ट्रेडमेन, अग्निवीर आठवीं पास ट्रेडमैन पदों पर भर्ती होगी। शैक्षणिक व शारीरिक योग्यता को पूरा करने वाले युवाओं को इस भर्ती के योग्य माना जाएगा।
कर्नल आंनद साकले ने कहा कि एक अक्तूबर 1999 से एक अप्रैल 2005 के बीच पैदा हुए युवक इस रैली में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि ज्वाइन आर्मी वेबसाइट पर पंजीकरण करते समय युवा अपना मोबाइल नंबर अवश्य लिखें और फार्म भरने के बाद सबमिट पर क्लिक जरूर करें। रजिस्ट्रेशन का समय एक अगस्त से तीस अगस्त तक है। इसके बाद कोई मौका नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है और इसका किसी कोचिंग अकादमी या संस्थान से संबंध नहीं है। भर्ती के लिए सेना किसी प्रकार का ट्रायल नहीं करवाती है, इसलिए युवाओं से अपील है कि वे किसी अफवाह के बहकावे में न आए।
विज्ञापन

- अग्निपथ योजना को लेकर आयोजित किए जा रहे सेमिनार
प्राचार्य पुनीत शर्मा व स्टाफ सदस्यों ने कर्नल आनंद साकले व सेना भर्ती कार्यालय से आए कर्मचारियों का स्वागत किया। कर्नल आनंद साकले ने बताया कि अग्निपथ योजना को समझाने के लिए जिला के विभिन्न स्कूलों और कॉलेज में जागरूकता सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं। यह योजना युवाओं के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें