चरखी दादरी। प्रदेश सरकार ने मानसून 2025 के दौरान ज्यादा बारिश या जलभराव के कारण मकान को हुए नुकसान के मुआवजे के लिए ई क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया है। इस दौरान मकानों को हुए नुकसान के लिए 25 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विदित है कि संबंधित मामले में जिला प्रशासन की ओर से सरकार को प्रस्ताव भेजते हुए अगस्त व सितंबर 2025 में हुई भारी वर्षा, जलभराव, बाढ़ जैसी स्थिति में मकान क्षति, पशु हानि, घरेलू सामान, पशुबाड़ा क्षति में हुए नुकसान के संबंध में पोर्टल खोलने का अनुरोध किया था। जिसपर सरकार निर्णय लेते हुए 25 सितंबर तक ई क्षतिपूर्ति पोर्टल को खोल दिया है। प्रभावित नागरिक निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।