फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बस-ट्रक हादसे में घायल एक और प्रवासी श्रमिक ने तोड़ा दम, मरने वालों की संख्या हुई तीन

Thu, 11 Apr 2024 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग पर अचीना के समीप बुधवार को हुई बस और ट्रक की टक्कर में घायल हुए एक और प्रवासी श्रमिक की रोहतक पीजीआई में मौत हो गई। अब हादसे में दम तोड़ने वालों की संख्या तीन हो गई है। मृतक विनोद उत्तर-प्रदेश के सीतापुर जिले के भगवतीपुर गांव का रहने वाला था। वीरवार को रोहतक पीजीआई में उसका पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतक रेखा (36) व रामेश्वर (50) का पोस्टमार्टम भी दादरी सिविल अस्पताल में करवाया गया।
बुधवार दोपहर एक प्राइवेट बस दादरी से झज्जर जा रही थी। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। बस जब अचीना ताल चौकी से निकलकर मोड़ पर पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक ने बस को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में रेवाड़ी जिले के दमकौरा निवासी रेखा और रामेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे में 14 लोग घायल हुए थे जिनमें से गंभीर विनोद, अनूप व अमित को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था। बुधवार देर रात रोहतक पीजीआई में घायल विनोद ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

वीरवार सुबह पुलिस ने दो शव का दादरी सिविल अस्पताल में जबकि तीसरे का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाया। उत्तर-प्रदेश निवासी श्रमिकों के शव उनके घर भेजे गए हैं, जबकि रेखा का शव परिजन दादरी सिविल अस्पताल से दमकौरा गांव ले गए। रामेश्वर के तीन बेटे और एक बेटी है। उसके चारों बच्चे शादीशुदा हैं।
विज्ञापन



10 साल पहले पिता को खोया, अब हादसे में दो बच्चों ने मां भी गंवाई

हादसे में रेवाड़ी जिले के दमकौरा निवासी रेखा की मौत हो गई थी। रेखा के पति मुंशीराम की मौत 10 साल पहले हो चुकी है। पति की मौत के बाद रेखा ही दोनों बेटों को पालन पोषण कर रही थी। बड़ा बेटा पंकज 17 और दीपेंद्र 15 साल का है। इसके अलावा रेखा के साथ बहन पूजा की शादी भी दमकौर हुई थी और पूजा की 12 साल पहले मौत हो चुकी है। मौत के समय पूजा के 6 दिन की बेटी थी और उस बेटी का पालन-पोषण भी रेखा ही कर रही थी। हादसे ने तीनों बच्चों के सिर से मां का साया उठा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें