सामाजिक कार्यों के लिए सम्मान प्राप्त करते सामाजिक कार्यकर्ता अनिल साहू। स्रोत:स्वयं
चरखी दादरी। माॅडल दादरी जिला बनाओ संगठन के युवा विंग अध्यक्ष अनिल साहू को सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान पर भिवानी में आयोजित राजकीय गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किया गया।
अधिवक्ता अनिल साहू ने बताया कि सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी, जिला उपायुक्त महाबीर कौशिक, रेडक्राॅस सोसायटी सचिव प्रदीप हुड्डा, सीटीएम विपिन कुमार, अतिरिक्त जिला उपायुक्त हर्षित कुमार, एसडीएम महेश कुमार, एसपी नितिश गुप्ता अनिल साहू को सम्मान प्रदान किया। इससे पहले राज्य स्तर पर राज्यपाल के हाथों भी दो बार सम्मानित किया जा चुका है। संवाद
फोटो-28
सामाजिक कार्यों के लिए सम्मान प्राप्त करते सामाजिक कार्यकर्ता अनिल साहू। स्रोत : स्वयं