फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स ने आप विधायक को सौंपा मांगपत्र

विज्ञापन
आप विधायक मुकेश कुमार को ज्ञापन सौंपतीं आंगनबाड़ी वर्कर्स। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। आंगनबाड़ी वर्कर्स ने जिला सचिव अनिल व जिला कोषाध्यक्ष चंद्र अटेला की संयुक्त अध्यक्षता में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी विधायक मुकेश कुमार व अशोक तंवर को दादरी आगमन पर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

राज्य उपप्रधान कमलेश ने बताया प्रदेश सरकार के साथ जो समझौता हुआ था वो आज तक लागू नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि सरकार के साथ बर्खास्त वर्कर व हेल्पर को बहाल करने व झूठे मुकदमे वापस लेने पर सहमति बनी थी, लेकिन सरकार ने अब तक मांगों को पूरा नहीं किया है। इसके चलते आंगनबाड़ी वर्कर्स में रोष है। सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान राजकुमार ने कहा कि अगर सरकार ने इस मामले में जल्द समाधान नहीं निकाला तो आने वाले नगर परिषद व नगर पालिका चुनाव में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पडे़गा। इस अवसर पर आंगनबाड़ी वर्कर सुमन, रामदेई, सुनीता, प्रेम, ऊषा, स्नेहलता, रानी, संदीप, रामदेई, राजबाला, मंजू, राजवंती, सुमन, निर्मला, कृष्णा, मुकेश आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें