फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: महिला ने लगाया झज्जर निवासी व्यक्ति पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Mon, 10 Feb 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, बहला-फुसलाकर घर ले जाने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले के एक गांव निवासी महिला ने झज्जर निवासी दो युवकों पर घर में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने, न्यूड वीडियो बनाने और पति व बच्चों को उठाने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने महिला थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने झज्जर जिला निवासी दो नामजद व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


महिला दादरी जिले के सदर थाना क्षेत्र की निवासी है। कुछ दिन पहले महिला के पास एक युवक की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। उसने स्वीकार कर लिया और फिर दोनों की बातचीत होने लगी। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया है कि झज्जर जिला निवासी एक व्यक्ति उसको चरखी दादरी जिले के गांव से बहला-फुसलाकर कर अपने घर ले गया। उसने पांच दिन अपने घर पर रखा और उससे हर रोज दुष्कर्म किया। उसके मना करने पर धमकाया और उसके पति व बच्चों को उठाने व उन्हें मारने की धमकी दी। बार-बार हाथ जोड़कर उसे छोड़ने को कहा, लेकिन, आरोपी ने उसकी एक न सुनी।
विज्ञापन


आरोपी ने अपने आप को गैंगस्टर बताया तो वह डर गई। इसके बाद आरोपी उसे भिवानी और फिर वहां से भगाकर अहमदाबाद ले गया। यहां दुष्कर्म का वीडियो बनाया और किसी को बताने पर उसका न्यूड व दुष्कर्म का वीडियो उसके पति के पास भेजने की धमकी दी। इसके बाद डर गई और आरोपी के कहे अनुसार ही करती रही।
बाद में झज्जर में भी उसके साथ गलत काम किया। महिला ने बताया कि उसके एक लड़की व दो लड़के हैं। उसका पति मजदूरी करता है। उसने उससे दुष्कर्म करने वाले व उसके साथी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


- आरोपी के दोस्त ने भागने से रोका
शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि जब वह आरोपी के घर पर थी तो मौका देखकर भागने लगी। उसी दौरान आरोपी के दोस्त ने उसे पकड़ लिया और कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी। बाद में उसे निर्वस्त्र कर पीटा गया। कहा कि आज ही तेरे पति व बच्चों को मार दूंगा। इसके बाद से वह उससे दुष्कर्म करता रहा और वीडियो बनाता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें