फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दुकान पर जाने का बहाने लेकर बाइक लेकर भागा

Mon, 10 Feb 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव लोहरवाड़ा में शादी का कार्ड देने गए व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। गांव खातीवास निवासी आनंद ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह खेती करता है। 6 फरवरी को वह बाइक लेकर गांव लोहरवाड़ा में शादी के कार्ड बांटने गया था। उसी दौरान करीब तीन बजे वह गांव के एक शराब ठेके के पास जाकर बैठ गया। वहां पर पहले से ही एक व्यक्ति बैठा हुआ था। वह उसे जानता नहीं था पर बातचीत करने लगा। कुछ देर बाद उसने कहा कि तुम एक बार अपनी बाइक दे दो, मैं दुकान पर जाकर आता हूं। उसने बाइक दे दी और काफी देर तक इंतजार करता रहा। वह नहीं लौटा। अब पीड़ित ने पुलिस से आरोपी का पता लगाकर बाइक बरामद कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें