फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए प्रथम वर्ष में ऑल इंडिया ओपन मेरिट 97.4 प्रतिशत रही

विज्ञापन
जनता कॉलेज । - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से यूजी कोर्स में एडमिशन के लिए बीए प्रथम वर्ष की मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी गई है। जनता पीजी कॉलेज में 459 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। एपीजे कन्या कॉलेज में 259 छात्राओं का चयन किया गया है। जनता कॉलेज में ऑल इंडिया मेरिट 103-97.4 प्रतिशत रही है। चयनित उम्मीदवार 15 सितंबर तक फीस जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

जनता कॉलेज एडमिशन को-अॅाडिनेटर डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष में जनता कॉलेज में 560 सीटें हैं, जिनमें पहली सूची में 459 उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं। अब येे चयनित उम्मीदवार 15 सितंबर तक कॉलेज में दाखिला फीस जमा करवा सकेंगे। जनता कॉलेज में ऑल इंडिया ओपन मेरिट उच्चतम 103 व न्यूनतम 97.4 प्रतिशत रही है। इसी प्रकार कॉलेज में हरियाणा ओपन वर्ग की उच्चतम मेरिट 97.4 और न्यूनतम 89.4 प्रतिशत रही है। एससी कैटेगरी की उच्चतम मेरिट 89.2 व न्यूनतम 77.8 प्रतिशत रही है। बीसीए वर्ग की उच्चतम मेरिट 89 और न्यूनतम 56.4 प्रतिशत व बीसीबी कैटेगरी की उच्चतम मेरिट 89.4 व न्यूनतम 55 प्रतिशत रही है। वहीं, एपीजे कन्या कॉलेज के एडमिशन को-ऑडिनेटर सज्जन सिंह गुप्ता ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष में 259 छात्राओं को कॉलेज अलॉट हुआ है, जबकि सीटें 400 हैं। ऑल इंडिया मेरिट उच्चतम 101.8 और न्यूनतम 95.8 प्रतिशत रही है। हरियाणा ओपन में उच्चतम मेरिट 95.8 व न्यूनतम 82.2 प्रतिशत तक रही है। एससी वर्ग में 50.8 प्रतिशत के उम्मीदवार लिए गए हैं।
बाढड़ा महिला कॉलेज की स्थिति
बाढड़ा महिला कॉलेज के प्रो. अनिता चौधरी ने बताया कि कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में ऑल इंडिया ओपन मेरिट 99.2 प्रतिशत रही है। हरियाणा ओपन वर्ग की मेरिट 92.6 प्रतिशत रही। हरियाणा ईडब्ल्यूएस की मेरिट 85.2 प्रतिशत और एससी वर्ग की मेरिट 86 प्रतिशत रही। बीसी ए वर्ग की मेरिट 73.6 प्रतिशत रही। बीएससी की मेरिट लिस्ट ऑल इंडिया ओपन वर्ग 101 प्रतिशत, हरियाणा ओपन वर्ग 95 प्रतिशत, एससी वर्ग 90.4, बीसी ए वर्ग की मेरिट 71.4 प्रतिशत रही। बीकॉम में ऑल इंडिया ओपन वर्ग मेरिट 72.2 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

मांढ़ी राजकीय कॉलेज की स्थिति
मांढ़ी राजकीय कॉलेज के प्रोफेसर अनिल कुमार ने बताया कि ऑल इंडिया ओपन मेरिट 97.8 प्रतिशत, हरियाणा ओपन वर्ग की मेरिट 87.8 प्रतिशत, एससी 60.8 प्रतिशत, बीसी ए की मेरिट 72 प्रतिशत रही है। वहीं बीकॉम के लिए उच्चतम मेरिट 97.6 और न्यूनतम 76.2 प्रतिशत रही है। बीकॉम पांच छात्रों के नाम जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें