फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेगा अक्षय

विज्ञापन
सरूपगढ़ में खिलाड़ी अक्षय को सम्मानित करते हुए गणमान्य लोग।
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव सरूपगढ़ निवासी अक्षय कुमार कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। इस उपलक्ष्य में शनिवार को अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें अक्षय को सम्मानित किया गया और स्पर्धा में जीत की बधाई दी गई।
विज्ञापन


28 नवंबर से एक दिसंबर तक साउथ अफ्रीका के डरबन में 11वीं कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। इसमें जिला निवासी अक्षय भाग लेगा। अक्षय अपने परिवार में अकेला खिलाड़ी है। उसके पिता आजाद सिंह पूर्व सेना कर्मचारी हैं और माता सुलोचना गृहिणी हैं। अक्षय ने साल 2014 से खेलने की शुरुआत की थी। इस दौरान वह दौड़ लगाने के लिए मैदान में जाता था। तब उसके मन में खेलने का विचार आया। इसके बाद उसने कोच राजेश तक्षक से प्रशिक्षण लिया।
इसके बाद बहादुरगढ़ और अब गुरुग्राम में कोच सुधीर के पास प्रशिक्षण ले रहा है। अब तक वह जिले से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक स्पर्धाओं में भाग ले चुका है और राष्ट्रीय स्तर तक 50 पदक जीत चुका है। मुख्य पदक साल 2022 में खेलो इंडिया और यूनिवर्सिटी गेम्स में रजत पदक हैं। इनके अलावा राज्य स्तर पर तीन स्पर्धाओं में पांच स्वर्ण पदक जीत चुका है।
विज्ञापन

इन्होंने किया सम्मानित
कार्यक्रम में अनुसूचित जाति जनजाति व पिछड़ा वर्ग कर्मचारी यूनियन हरियाणा के प्रदेश प्रधान विजेंद्र सिंह बराड़, स्टेट प्रेस सचिव सुभाष तालु, स्टेट चीफ ऑर्गेनाइजर संजय निंबल, यूनिट प्रधान भूपेंद्र, संयोजक दलवीर दहिया, सेवानिवृत्ति जेई रामनिवास, जेई राकेश, रविंद्र, सुनील कुमार, अटेला सब यूनिट से हंस कुमार, सुरेंद्र आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें