फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रौब झाड़कर पैसे मांगता था आकाश, इसलिए तीनों दोस्तों ने कर दी हत्या...

Sat, 13 Jul 2024 05:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम फॉलोअप लोगो के साथ::
विज्ञापन



आकाश उर्फ आशु हत्याकांड के आरोपियों ने जेल जाने से पहले पुलिस पूछताछ में किया खुलासा
वारदात में प्रयुक्त पेचकस और छुरी समेत आरोपियों ने कपड़े भी कराए बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। वाल्मीकि बस्ती निवासी आकाश उर्फ आशु हत्याकांड के तीनों आरोपियों को एक दिन का रिमांड पूरा होने के बाद पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। जेल जाने से पहले आरोपियों ने हत्याकांड का खुलासा किया। साथ ही वारदात में प्रयुक्त पेचकस, छुरी और अपने कपड़े भी बरामद कराए। आरोपियों ने बताया कि आकाश उन पर रौब झाड़कर पैसे मांगता था। इससे वे तीनों परेशान थे। उन्होंने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
एक मामले में वाल्मीकि बस्ती निवासी आकाश उर्फ आशु को कोर्ट ने फरीदाबाद बाल सुधार गृह भेजा था। जेल से जमानत पर बाहर आने के तीन दिन बाद ही उसकी हत्या कर दी गई। उसका शव महेंद्रगढ़ रोड क्षेत्र स्थित बांस फैक्टरी के पास एक भूखंड की झाड़ियों से बरामद हुआ था। उसके शरीर पर 20 से अधिक चोटों के निशान मिले थे। कपड़े भी खून से सने थे। शव के पास ही खून से सनी एक ईंट मिली थी। आकाश के पिता की शिकायत पर पुलिस ने गामड़ी क्षेत्र निवासी अंकित उर्फ एफडी समेत उसके दोस्तों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

वारदात के अगले दिन ही पुलिस ने आरोपी अंकित उर्फ एफडी, कबीर नगर निवासी साहिल उर्फ हालन और घिकाड़ा रोड निवासी अरुण को गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें न्यायालय से एक दिन के रिमांड पर लिया गया था। रिमांड अवधि के दौरान उन्होंने हत्याकांड कबूल लिया और वारदात में पहने गए कपड़े अलग-अलग जगहों से बरामद करा दिए। वहीं, आरोपियों ने हत्या में प्रयुक्त पेचकस और छुरी भी बरामद करा दी, जिनसे आकाश पर वार किए गए थे। शुक्रवार को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पुलिस ने उन्हें दोबारा न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।

जेल के अनुभव का दिखाता था रौब
पुलिस सूत्रों की मानें तो आकाश बाल सुधार गृह में रहकर आया था। वह अपने दोस्त अंकित, अरुण और साहिल से जेल में जाकर आने की बात कहकर रुपये मांगता था। वारदात के दिन उन्होंने साथ नशा किया और इसके बाद उनका विवाद हो गया। उसी दौरान तीनों ने मिलकर आकाश की हत्या कर दी।
विज्ञापन


वर्सन:
आरोपियों ने आकाश हत्याकांड कबूल कर लिया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि आकाश जेल जाकर आने का रौब झाड़कर उनसे रुपये लेता था। इसके चलते उन्होंने उसकी हत्या कर दी। हत्या से पहले उनकी आकाश से कहासुनी हुई थी।
-विनोद शंकर, डीएसपी मुख्यालय, दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें