फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सीवर-पेयजल व्यवस्था से कृषि मंत्री नाखुश, नपेंगे कोताही बरतने वाले अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने सोमवार को शहर में बनी सीवर और पेयजल समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान जन स्वास्थ्य विभाग के चीफ इंजीनियर समेत डीसी प्रदीप गोदारा भी उनके साथ रहे। कृषि मंत्री ने विभाग को 15 दिन के अंदर उचित प्रबंध करने के निर्देश भी दिए। कृषिमंत्री ने बताया कि दादरी जिले के लिए सुपर शकर मशीन खरीदने की प्रक्रिया पर काम शुरू हो चुका है और इसके लिए डिमांड ऑर्डर भेजा चुका है। जल्द ही नई सुपर शकर मशीन दादरी पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने जन स्वास्थय अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहरवासियों को स्वच्छ पेयजल देना व सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त रखना विभाग की ड्यूटी है। जिसे विभाग के अधिकारी पूरी निष्ठा से नहीं निभा रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दादरी की खराब सीवरेज व्यवस्था के मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा है कि आगामी तीन माह में शहर के सीवरेज सिस्टम को दुरुस्त किया जाए और बरसाती पानी की निकासी के भी पुख्ता प्रबंध किए जाएं।
उन्होंने कहा कि सीवरेज या पानी निकासी के लिए बिछाई जाने वाली पाइप लाइन के कार्य में किसी भी प्रकार की अड़चन आती है तो इसके बारे में उन्हें सूचना दी जाए ताकि चंडीगढ़ मुख्यालय से अड़चन को दूर करवाया जा सके। उन्होंने साफ शब्दों में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहर के सीवरेज सिस्टम को दुरुस्त करने के कार्य में कोताही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर के खराब हालात को दुरुस्त करना जन स्वास्थ्य विभाग की ड्यूटी बनती है, इसलिए वे अपनी ड्यूटी पूरी कर्तव्यनिष्ठा से निभाएं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र परमार, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षक अभियंता राजेंद्र जांगड़ा, कार्यकारी अभियंता सतीश त्यागी, विरेंद्र फौगाट, जयबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

- डेढ़ घंटे तक जांची व्यवस्थाएं -
कृषि मंत्री ने जिला के अधिकारियों के साथ करीब डेढ़ घंटे तक अलग-अलग जगहों पर पहुंचकर सीवर व पेयजल समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि शहर की सीवर व पेयजल समस्याओं का जल्द ही स्थायी समाधान करवा दिया जाएगा और तब तक वैकल्पिक तौर पर व्यवस्थाएं की जाएंगी।
- तीन साल से दादरी को सुपर शकर मशीन मिलने का इंतजार
कृषिमंत्री के समक्ष अधिकारियों ने सुपर शकर मशीन की कमी की बात भी रखी। कृषिमंत्री को बताया गया कि तीन साल से दादरी को सुपर शकर मशीन मिलने का इंतजार है। सुपर शकर मिलने के बाद ही सीवर लाइनों की ब्लॉकेज नियमित रूप से खोली जा सकेगी। इस पर कृषिमंत्री ने जल्द मशीन मुहैया करवाने की बात कही।
वर्जन::
मैंने आज शहर में बनी पेयजल और सीवर समस्याओं का जायजा लिया है। जल्द ही दादरी को सुपर शकर मिल जाएगी। मैंने समस्याओं के समाधान के लिए समय तय किया है। अगर कोई अधिकारी ड्यूटी में लापरवाही बरतेगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- जेपी दलाल, कृषि मंत्री।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें