फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा को लेकर विभिन्न संगठनों व प्रशासन के बीच बनी सहमति

विज्ञापन
फोटो-31 बैठक के बाद बाहर निकलते विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव मोरवाला टोल प्लाजा के मसले को लेकर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की एनएचआई अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई जिसमें कई बिंदुओं पर सहमति बनी।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति प्रदेश अध्यक्ष जगबीर घसौला ने बताया कि इसे लेकर एनएचआई के अधिकारी सुभाष भंभू के साथ विभिन्न संगठनों की गठित कमेटी की बैठक आयोजित की गई जिसमें कई बिंदुओं पर सहमति बनी है। जिला प्रशासन की तरफ से जिला विकास पंचायत अधिकारी, पुलिस उप अधीक्षक बली सिंह, सब इंस्पेक्टर जयवीर सिंह, एनएचआई अधिकारी सुभाष भंभू व विकास दुबे की मौजूदगी में डीएसपी कार्यालय में बैठक हुई।
जगबीर घसोला ने बताया कि बैठक में इस बात पर सहमति बनी है कि गांव मोरवाला, इमलोटा, बिगोवा, कंहेटी, सरूपगढ़, सांतौर, अचिना, लोहरवाड़ा, समसपुर गांवों के वाहन चालक अपना आधार कार्ड दिखाकर टोल प्लाजा से नि:शुल्क आवागमन कर सकते हैं। इसके अलावा 20 किलोमीटर के दायरे में बसने वाले गांव के छोटे वाहन चालक अपना आधार कार्ड दिखाकर 285 रुपये में मंथली पास बनवा सकते है जिसमें कार, जीप आदि शामिल होंगी।
विज्ञापन

जगबीर घसौला ने कहा कि प्रदेश के जिन वाहन मालिकों से रजिस्ट्रेशन के समय जो रोड टैक्स वसूला गया है, उन सभी वाहनों को प्रदेश में कहीं भी आने-जाने पर टोल टैक्स मुक्त किया जाए। क्योंकि जब गाड़ी के रजिस्ट्रेशन के समय 20 वर्ष का टोल टैक्स जमा करवाया जाता है तो टोल प्लाजा लगाकर वाहन मालिकों की जेब पर डाका डालना नाइंसाफी है। इन मांगों के ऊपर जल्द ही विचार नहीं किया गया तो प्रदेश स्तर पर किसान संगठनों की मीटिंग बुलाकर प्रदेश स्तर का आंदोलन किया जाएगा। बैठक में रणबीर, रविंद्र कुमार, धर्मचंद, जगबीर, मांगेराम, प्रदेश महासचिव रणबीर फौजी, राजेंद्र डागर, प्रदीप, अनिल, फूल सिंह शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें