फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ योजना महज खानापूर्ति : राजेंद्र डोहकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। लघु सचिवालय में अग्निपथ योजना के विरोध में संयुक्त युवा मोर्चा का धरना मंगलवार को 41वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता राजेंद्र डोहकी व किसान सभा जिला अध्यक्ष रणधीर कुंगड़ ने संयुक्त रूप से की। राजेंद्र डोहकी ने कहा कि अग्निपथ भर्ती योजना महज एक खानापूर्ति है और यह बात युवा अभ्यर्थी अच्छी तरह से जानते हैं, लेकिन वो लाचार हैं जबकि सरकार सुनवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोई विकल्प नहीं बचने पर युवाओं ने सैनिक भर्ती के लिए आवेदन किए हैं। देश में भयंकर बेरोजगारी है और सरकार को यह बात समझकर देश को इससे निजात दिलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस भर्ती योजना से नौजवानों में पुरानी भर्ती प्रक्रिया के मुकाबले उत्साह नहीं है। धरने पर पूर्व ब्लॉक सीमित चेयरमैन प्रीतम सिंह सिंह, सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान राजकुमार घिकाड़ा, कृष्ण फौगाट, सत्यवीर धनखड़, सुरेंद्र फौजी, उदयवीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें