फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुग्गी को टक्कर मारने के बाद कार महिला चालक ने खोया संतुलन, बाइक सवार को भी मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। बिंद्रावन के समीप एक महिला कार चालक ने पहले बुग्गी और फिर बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में अनियंत्रित कार सड़क किनारे कच्चे में उतरकर फंस गई। अटेला कलां चौकी पुलिस ने भिवानी के कितलाना निवासी घायल बाइक सवार के बयान पर अज्ञात कार चालक महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कितलाना निवासी राजेंद्र ने बताया कि गत 26 अक्तूबर वो अपनी बहन से मिलने सिंघानी गया था, वहां से बाइक पर वापस अपने गांव लौट रहा था। उसने बताया कि जब वो बिंद्रावन के समीप पहुंचा तो दादरी की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बुग्गी को टक्कर मार दी। घायल ने बताया कि इसके बाद कार चालक महिला ने मौके से वाहन समेत फरार होने के प्रयास में गाड़ी की गति बढ़ा दी और अनियंत्रित कार ने उसे भी अपनी चपेट में ले लिया। राजेंद्र ने बताया कि उसकी बाइक को टक्कर मारने के बाद कार सड़क किनारे गड्ढों में फंस गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपी चालक को काबू कर पुलिस टीम के हवाले कर दिया। घायल ने महिला पर खतरनाक ड्राइविंग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें