फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एडवोकेट रामकिशन शर्मा ने हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के चेयरमैन पद का कार्यभार संभाला

Sat, 13 Jun 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष दादरी एडवोकेट रामकिशन शर्मा ने शुक्रवार हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के चेयरमैन पद का कार्यभार ग्रहण किया। यह कार्यक्रम पंचकूला स्थित निगम मुख्यालय सेक्टर-2 में आयोजित किया गया। इस अवसर पर आचार्य गौरव दीक्षित ने पूजा अर्चना की। पदग्रहण कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने पद भार ग्रहण करवाया। इस अवसर पर भाजपा दादरी से विधायक सुनील सांगवान, जिला अध्यक्ष सुनील इंजीनियर, पूर्व विधायक सीताराम यादव, पूर्व चेयरमैन हरियाणा राज्य भंडारण निगम श्रीनिवास गोयल, मनजीत सिंह नरयाल, कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन सुधीर चांदवास, सतेंद्र परमार, राष्ट्रदीप परमार, मनोज कुमार, पंकज शर्मा, प्रोफेसर सूरजभान, दादरी एजुकेशन सोसाइटी की अध्यक्ष बहन विद्या गुप्ता, व्यापारी कल्याण बोर्ड जिला भिवानी के चेयरमैन रविंद्र बापोड़ा, राजेश साकरोडिया, डॉ. शैलीन आईएएस सहित जिला पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, समर्थकों ने रामकिशन शर्मा को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
विज्ञापन

उपस्थित लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में निगम नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और किसानों और प्रदेश के भंडारण ढांचे को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यभार ग्रहण करने के बाद रामकिशन शर्मा ने कहा कि वे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं पार्टी नेतृत्व द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। रामकिशन शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में हम हरियाणा के किसानों के हित में काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें