फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ई-ट्राईसाइकिल में आग लगने से दिव्यांग युवक की मौत

Sat, 13 Jun 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मृतक रविंद्र। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के गांव कन्हेटी में वीरवार देर शाम एक हादसे में ई-ट्राईसाइकिल में आग लगने से एक दिव्यांग युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान गांव कन्हेटी निवासी 29 वर्षीय रविंद्र के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रविंद्र करीब पांच वर्ष पहले एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था। हादसे में लगी गंभीर चोटों के कारण उसके शरीर का निचला हिस्सा काम करना बंद कर चुका था जिसके चलते वह चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ था। आवागमन के लिए वह ई-ट्राईसाइकिल का ही सहारा लेता था।
रविंद्र पिछले करीब दो वर्षों से झज्जर जिले के गांव बिरोहड़ के खेल मैदान में जाकर युवाओं को अभ्यास करवाता था। वीरवार शाम वह गांव कन्हेटी स्थित सैयद पीर मजार पर माथा टेकने गया था। वहां से लौटते समय उसने अपनी ई-ट्राइसाइकिल स्टार्ट की। इसी दौरान ट्राइसाइकिल में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन

दिव्यांग होने के कारण रविंद्र समय रहते वाहन से नीचे नहीं उतर सका और आग की चपेट में आ गया। आसपास मौजूद लोगों ने आग की लपटें देखकर उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जिंदा जलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद इमलोटा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। ग्रामीणों ने डायल-112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई राजेश के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई दर्ज की है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या कोई अन्य तकनीकी खराबी माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें