फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: प्रथम चरण में आधी सीटों पर भी नहीं हो पाए दाखिले

Sat, 08 Jul 2023 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
आईटीआई कलाली-बलाली में विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन करते स्टाफ सदस्य।
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के 12 निजी व सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शनिवार को भी खुले रहे। विद्यार्थियों ने संस्थानों में पहुंचकर अपने दस्तावेजों की जांच कराई। दूसरी मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थी 11 जुलाई तक सत्यापन कराने के बाद शुल्क जमा करा दाखिला ले सकते हैं। द्वितीय चरण की मेरिट लिस्ट लगने के बावजूद भी संस्थानों की 50 प्रतिशत सीटों पर भी दाखिले नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि रावलधी प्रशिक्षण संस्थान में जिलेभर में सबसे अधिक 608 सीटें हैं लेकिन प्रथम चरण में चली दाखिला प्रक्रिया में महज 120 ही दाखिले हो पाए। दूसरी मेरिट लिस्ट में कुल 189 सीटें अलॉट की गई हैं। सीटों की स्थिति में दूसरे नंबर पर कलाली-बलाली आईटीआई आती है। जिसकी कुल 272 सीटों पर अभी तक महज 50 पर ही विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। यहां प्रथम चरण में 36 व द्वितीय चरण की मेरिट लिस्ट में 84 सीटें अलॉट की गईं। सांतौर आईटीआई की 128 सीटों पर अभी तक 56 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। जिले के छह निजी संस्थानों में 536 व छह सरकारी संस्थानों में कुल 1332 सीटें निर्धारित की गई हैं, लेकिन अभी तक 50 प्रतिशत से ज्यादा सीटें खाली हैं। दाखिला प्रक्रिया के तहत दूसरी काउंसिलिंग में 11 जुलाई तक विद्यार्थी अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवा सकते हैं।
13 से शुरू होगी तृतीय चरण की प्रक्रिया
तृतीय चरण की प्रक्रिया के तहत रिक्त सीटों की स्थिति दर्शाने के बाद 13 से 15 तक रिविजन के लिए पोर्टल खुला रहेगा। 18 को तृतीय चरण की मेरिट लिस्ट लगाई जाएगी। 21 जुलाई तक फिजिकल वेरिफिकेशन के माध्यम से दस्तावेजों की जांच की जाएगी। 18 से 22 जुलाई तक पात्र विद्यार्थी शुल्क जमा करा सकेंगे। अंतिम चरण की प्रक्रिया में 24 जुलाई को रिक्त सीटों की स्थिति दर्शाई जाएगी। 24 से 26 जुलाई तक पुन:निरीक्षण के लिए पोर्टल ओपन रहेगा। 28 जुलाई से 3 अगस्त तक भौतिक सत्यापन व सीट अलॉटमेंट होगी। जिसके बाद 4 अगस्त तक फीस जमा दाखिला देने के उपरांत नियमित रूप से कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें